फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 145 विद्यालयों में भूमि सुधार प्रक्रिया तेज, अतिक्रमण से बचेंगे

Tue, 07 Apr 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अपना स्कूल अपनी जमीन अभियान के तहत विद्यालयों को कानूनी पहचान मिल रही है। जिले के 219 विद्यालयों का भूमि सुधार कार्य पूरा हो गया है। 145 विद्यालयों में भूमि सुधार प्रक्रिया चल रही है जिससे स्कूल परिसरों को अतिक्रमण से बचाया जाएगा।
विज्ञापन



डीएम मनीष कुमार की पहल पर जिले के राजकीय विद्यालयों की भूमि सुरक्षित की जा रही है। विद्यालयों को अतिक्रमण से बचाना और भूमि विवादों को समाप्त कर प्रत्येक विद्यालय को कानूनी स्वामित्व प्रदान करना उद्देश्य है।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 646 विद्यालय संचालित हैं। 105 माध्यमिक विद्यालयों में से 77 की रजिस्ट्री और दाननामा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन




इसमें विकासखंड बाराकोट के 15, पाटी के 24, लोहाघाट के 14 और चंपावत के 24 विद्यालय शामिल हैं। 20 माध्यमिक विद्यालयों के मामला तहसील स्तर पर परीक्षणाधीन है इनमें भूमि का विधिवत अंकन कर विद्यालय का नाम सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के आठ विद्यालयों में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

541 प्राथमिक विद्यालयों में से 142 विद्यालयों के पास पूर्ण रजिस्ट्री



प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले में 541 प्राथमिक विद्यालयों में से 142 विद्यालयों के पास रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज की पुष्टि हो चुकी है। 156 विद्यालयों में रजिस्ट्री और दाननामा उपलब्ध है। दाखिल खारिज की प्रक्रिया जारी है इसके अतिरिक्त 125 विद्यालयों के प्रकरण तहसील स्तर पर नोटिस के माध्यम से अग्रसारित किए गए हैं।

कोट



- तहसील स्तर पर चल रही परीक्षण एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जनपद का प्रत्येक विद्यालय अपनी स्वयं की भूमि पर सुरक्षित एवं गौरवपूर्ण रूप से स्थापित होंगे। - मनीष कुमार, जिलाधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें