फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से नाले तक की भूमि रेलवे की 

Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे, राजस्व और पालिका की ज्वाइंट टीम ने नक्शे से मिलान कर रेलवे और राजस्व भूमि का सीमांकन करना शुरू कर दिया है। सीमांकन का यह कार्य एक सप्ताह तक जारी रहेगा। इधर, नक्शे से साफ हो गया है कि रेलवे पटरी से पश्चिमी छोर पर नाले तक की भूमि रेलवे की है और इस बीच में जो भी झाले और भवन बने हैं वे अतिक्रमण की जद में है। मछली गली के समीप राजस्व और रेलवे के नक्शे में करीब 12 मीटर का फर्क आ रहा है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. इकबाल अहमद के निर्देश पर राजस्व, रेलवे और नगर पालिका ने नक्शों का मिलान कर रेलवे की भूमि के सीमांकन को सर्वे शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल की देखरेख में शुरू हुए सर्वे के पहले दिन रेलवे पटरी से पश्चिमी छोर में रेलवे पटरी और नाले के बीच की भूमि रेलवे की है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेलवे क्रासिंग से मछली गली से आगे तक के सीमांकन में रेलवे और राजस्व के नक्शे में फर्क आ रहा है। राजस्व के नक्शे में जहां क्रासिंग से पश्चिमी छोर पर 156 मीटर भूमि रेलवे की दर्ज है वहीं रेलवे के नक्शे में यह दूरी 168 मीटर दर्ज है।

इधर रेलवे क्रासिंग से तहसील की ओर पटरी से 50-50 फीट भूमि रेलवे की है। उप जिलाधिकारी दुर्गापाल ने बताया कि रेलवे और राजस्व के नक्शे में छुटपुट अंतर है जो मिलान कर दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे की पूरी भूमि का सीमांकन होने तक सर्वेक्षण कार्य जारी रहेगा। सर्वेक्षण टीम में रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर योगेश कुमार, नगर पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी, पटवारी भुवन चंद्र जोशी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें