फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन न होने का मुद्दा उठाया

Mon, 07 Jan 2019 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जन सुनवाई दिवस पर समस्याएं सुनते जिलाधिकारी रणवीर सिह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई दिवस पर डीएम रणवीर सिंह चौहान के समक्ष फरियादियों ने छह शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन


इस दौरान गोरलचौड़  के नसीम ने भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन न होने, मटेला के सोबन सिंह ने पत्नी की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने, टिपनटॉप मंदिर के मुनि मुकेश गिरी ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन सही कराने, पाटी के शंकर जोशी ने दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त आवासीय भवन के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि दिलाने, मौनपोखरी के मोहन सिंह महर ने मौनपोखरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण कराने संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन


डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम टीएस मर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ आरसी पुरोहित, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें