बनबसा (चंपावत)। पुरस्कार वितरण के साथ एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से संपन्न हुआ। समापन पर केवि क्रमांक दो के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने दीप जलाकर कर किया।
टनकपुर पावर स्टेशन में 14 सितंबर से चले हिंदी पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। वरिष्ठ प्रबंधकों और उच्चतर अधिकारियों की ऑनलाइन हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में लाखन सिंह, अजीश एमजी, मो. जावेद अंसारी पहले तीन स्थानों पर रहे। हिंदी नोटिंग ड्राफ्टिंग में रमेश चंद पाठक, नेहा सिंगला, दीपक टम्ट, हिंदी शब्दावली में किशन सिंह ज्याला, सुभाष चंद्र उपाध्याय, राजेश, भाषण प्रतियोगिता में पवित्रा कुलदीप, पीयूष मिश्रा, महेंद्र सिंह ने बाजी मारी। काव्य पाठ में अवनीश कुमार, मानसी रावत, भगवती मिराल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
पहले स्थान के लिए 3500, दूसरे के लिए 3000, तीसरे के लिए 2500 और प्रोत्साहन पुरस्कार में 1000 की नकद राशि प्रदान की गई। महाप्रबंधक मो. जावेद अंसारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। संवाद