फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 46 दुकानों में छापा मारा

Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में व्यापारियों को जानकारी देती श्रम परिवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने बुधवार को जिला मुख्यालय में 46 दुकानों में छापा मारकर निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण नहीं होने पर 16 दुकानों के चालान काटे तथा दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उन्होंने व्यापारियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की। कहा कि पंजीकरण न कराने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने व्यापारियों नए नियमों के बारे में जानकारियां दी। बताया कि 18 साल से कम आयु के बच्चों से काम कराने को बाल श्रम की श्रेणी में रखा गया है। 18 साल से कम आयु वाले बच्चों से से काम कराने पर दो साल तक की जेल और बीस से पचास हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।  

 श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 से व्यापारियों के पंजीकरण ऑनलाइन ही हो सकेंगे। कहा गया कि शराब की दुकान का पंजीकरण कराया जाना भी जरूरी है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के लिए एक माह का समय देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि अभी कई व्यापारियों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। बैठक में कैलाश अधिकारी, नवीन सुतेड़ी, श्याम नारायण पांडेय, विजय पांडेय, सुनील पुनेठा, बद्रीदत्त जोशी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें