फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लैब कर्मचारी पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में एक युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने एक लैब के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकर कहा है कि आरोपी लैब कर्मचारी राजकुमार उसके मोबाइल पर बार-बार फोन कर ब्लैकमेल कर उसे परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि आरोपी ने ब्लौकमेल कर 29 जुलाई 2024 को उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी का नंबर ब्लॉक करने के बावजूद अन्य अज्ञात नंबर से कॉल कर वह उसे परेशान कर रहा है। धमकी देकर जबर्दस्ती फोन करने और संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे उसके परिवार और सगे संबंधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी खतरे में आ गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें