मुक्ता मेमोरियल होली विजडम एकेडमी में डांस प्रतियोगिता हुई।
छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी आदि गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। तनिष्क ने ‘एक चतुर नारी करके श्रृंगार’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। होली विजडम के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य मनोज पंत, शिक्षिका अलका यादव और कमला बिष्ट ने सरस्वती पूजन और दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कक्षा दो की साक्षी वर्मा प्रथम, भूमिका गहतोड़ी द्वितीय और अनुष्का जोशी तृतीय रही। तीसरी कक्षा में नयनश्री पांडेय, माही टम्टा, तन्मय चतुर्वेदी, चौथी में अंजलि बिष्ट, सक्षम जोशी, तन्मय चतुर्वेदी, पांचवीं में वैदही वर्मा, निवेदिता ओली, उर्मिला, छठीं कक्षा में तनिष्क चतुर्वेदी, दृष्टि देव और पावनी उप्रेती क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
निर्णायक शिक्षिका पूजा जोशी, अनीता जोशी, रीता राय रही। कार्यक्रम में हेम बिष्ट, सुभाष गहतोड़ी, हेम गहतोड़ी, ललित जोशी, गीता पुजारी, श्रेया कार्की, ज्योति पाटनी, रुचि पंत आदि मौजूद थे।