फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी के दूरस्थ खटोली में कोविड टीकाकरण केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र के दूरस्थ खटोली में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। खटोली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नई सेशन साइड के शुरू होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्तमान में 29 सेशन साइडों के माध्यम से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

खटोली में पचनई, भनोली, दुधौरी, भींजर क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए केंद्र पर आए। खटोली बूथ में वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी एवं डॉ. मनजीत सिंह की देखरेख में टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। वैक्सीनेटर इंदु धपवाल, आशा जोशी और दीक्षा सिंह ने लोगों को टीका लगाया। टीकाकरण कार्य सुचारु रूप से संचालित करवाने में ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के जगदीश, नवीन पुनेठा, दिनेश भट्ट, रूप चंद्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चंद्रा तथा गीता आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें