लोहाघाट के एबटमाउंट में कोरोना के सेंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। कोरोना संक्रमित लोगों को ढूंढना स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती बना है। एक अप्रैल को कोरोना संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं खोज पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होली पर्व के दौरान हरिद्वार से घर चंपावत आते समय कोतवाली के पास एक व्यक्ति की सैंपलिंग की गई थी। उसकी कोरोना रिपोर्ट एक अप्रैल को संक्रमित आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे नहीं खोज पाई है। जिले में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पाटी ब्लॉक के तलाड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति होली के दौरान घर आया था। उसका 27 मार्च को चंपावत कोतवाली के पास सैंपल लिया गया था।
सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। पोर्टल पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग टीम ने पॉजिटिव व्यक्ति की पहचान करने के बाद उसको सूचित कर दिया है।
लोहाघाट में सैंपलिंग में तेजी 123 लोगों के सैंपल लिए गए
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत में शनिवार को 150 और लोहाघाट में 123 लोगों के आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए गए। शनिवार को एसडीएम आरसी गौतम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एबटमाउंट में पहाड़ों से फिल्म शूटिंग के लिए आई टीम सहित फोर्ती गांव में जांच की। एसडीएम ने बताया कि एबटमाउंट में लैब तकनीशियन ब्रजमोहन डंगवाल के नेतृत्व में 36 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए, जबकि फोर्ती के एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए गए। एसडीएम ने बताया कि लैब तकनीशियन दिनेश ओली, विजय ने 82 लोगों के आरटीपीसीआर और पांच के एंटिजन नमूने लिए। (संवाद)