चंपावत। पाटी ब्लॉक के जौलाड़ी खेल मैदान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जारी है। शनिवार को वॉलीबाल और पिट्ठू प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-14 वॉलीबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कोलीढेक रही। उसने चौड़ा मेहता को 2-1 सेट से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में कोलीढेक ने रैघाव को 2-1 सेट से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में बाराकोट ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। रौलमेल तीसरे स्थान पर रहा। पिट्ठू अंडर-14 बालक वर्ग में पहले स्थान पर कोलीढेक, बालिका वर्ग में डेल माउंट और अंडर-19 बालिका वर्ग में जीजीआईसी कोलीढेक पहले स्थान पर रहा। निर्णायक मनीष चंद, नरेंद्र अधिकारी आदि रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि सोमवार पांच जनवरी से चंपावत विधानसभा की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।