फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 50 फीसदी लोगों और संस्थाओं से हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रशासक के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका के भवन कर व सफाई कर के लंबित अवशेषों की वसूली के लिए राजस्व विभाग को सौंपी गई सूची में से अब तक लगभग 50 फीसदी वसूली की जा सकी है। पालिका की ओर से उच्चाधिकारियों के आदेश पर अग्रिम पत्राचार किया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से वसूली समीक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिए थे। पालिका के कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला ने बताया कि प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद की ओर से पालिका के अवशेष वसूली के सापेक्ष 52 लोगों की सूची राजस्व विभाग को भेजी थी। आरआरसी की प्रक्रिया के बाद 25 लोगों व संस्थाओं से वसूली हुई है। 27 लोगों से और वसूली की जानी है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुन: सूची राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। इनमें स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, धार्मिक संस्था व निजी व्यक्ति शामिल हैं। लगभग 50 लाख की वसूली के सापेक्ष 50 फीसदी वसूली हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें