एक क्लिक में जानिए चंपावत के पर्यटक स्थल
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले के कई अनछुए पर्यटकों को जानना हो, तो एक क्लिक कीजिए। यहां इंटर के एक छात्र ने एक वेबसाइट में ये तमाम सामग्री समाहित की हैं। इस साइट में महत्वपूर्ण अनछुए पर्यटक स्थल शामिल हैं, तो होटल, स्कूल से लेकर अस्पताल और अन्य कई उपयोगी जानकारियों का खजाना है।
चंपावत के खड़ी बाजार में रहने वाले मल्लिकार्जुन स्कूल के इंटर के छात्र आशुतोष पांडेय ने क्षेत्र के भूगोल, इतिहास, धर्म, पर्यटन से जुड़ी जानकारियों से संबंधित वेबसाइट बनाई है। www.champawat.co.in में क्लिक कर इन तमाम जानकारियों को हासिल किया जा सकता है।
वेबसाइट में सैलानियों के घूमने लायक स्थल, नागनाथ मंदिर, क्रांतेश्वर, हिंगला देवी, घटोत्कच मंदिर से लेकर, होटल, अस्पताल सहित महत्वपूर्ण सूचनाओं को समेटा गया है। आशुतोष ने बताया कि चंपावत की अब तक की वेबसाइट में स्थानीय महत्व की जानकारियों का अभाव था। इस विचार ने उन्हें वेबसाइट बनाने को प्रेरित किया। इस वेबसाइट को बनाने में उन्हें तीन हफ्ते लगे।