टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड की ओर से नगर के गांधी मैदान में शिविर लगाकर क्षेत्र के पंजीकृत 909 श्रमिकों को किट दिए गए। इस बीच किट के लिए श्रमिकों की खासी गहमा गहमी रही। श्रम निरीक्षक देवेश पांडेय ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 3104 किट प्रदान किए। इनमें 1286 शिक्षण किट, 909 पोषण किट, 909 स्वच्छता किट मिलने की श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार समेत सभासद आदि रहे।