फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए चंपावत के बच्चे

Tue, 15 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों देहरादून के श्री स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां से गए एक दर्जन बच्चों में नौ गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल झटके हैं।
विज्ञापन


कराटे प्रशिक्षक दीपक अधिकारी के नेतृत्व में गए सब जूनियर वर्ग के अंडर-6 वर्ष में मल्लिकार्जुन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंश पाठक, अंडर-9 ओकलैंड पब्लिक स्कूल की उन्नति जोशी, केंद्रीय विद्यालय के मयंक दुग्ताल, अंडर-12 में ओपीएस की साक्षी बिष्ट, होली विजडम स्कूल मानेश्वर की रश्मि मुरारी, मल्लिकार्जुन के अमन बोहरा, ओपीएस के राहुल सामंत, अंडर-15 होली विजडम स्कूल के सूरज मुरारी, मल्लिकार्जुन की ज्योति बिष्ट, सीनियर वर्ग की अंडर-16 आयु वर्ग में सोनम वाल्मीकि ने पदक प्राप्त किए हैं, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

यह सभी बच्चे फरवरी 2016 में गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा होली विजडम एकेडमी के सांकेत बर्फाल और कृपांशु वर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के यहां पहुंचने पर जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, युवा कल्याण के उपाध्यक्ष ब्रजेश ढेक, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संजीव सिंह, रमेश मुरारी, सांसद प्रतिनिधि विजय माहरा, कमल पाठक ने स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए हाल उपलब्ध कराया
किक बॉक्सिंग के प्रशिक्षण के लिए एसडीएम सीएस डोबाल की पहल पर युवा भवन का हाल उपलब्ध कराया गया है। एसडीएम की पहल पर सीडीओ ने लोहाघाट स्थित युवा भवन का हाल नियमित प्रशिक्षण के उपलब्ध करा दिया है, जिस पर युवाओं ने अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें