मां बाराही धाम देवीधुरा में नामी सामाजिक कार्यकर्ता खुशी राम के नाम पर स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले साल देवीधुरा में बग्वाल मेले के दौरान इसका एलान किया था। अब इसके लिए 5 लाख रुपये रिलीज किए गए हैं। इस कदम का शिल्पकार सुधारिणी सभा ने जश्न मनाया।
देवीधुरा में खुशीराम स्मारक का 112.83 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि 5 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर श्रीरीठा साहिब में शिल्पकार सुधारिणी सभा के अध्यक्ष पनीराम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हयात राम, दिलीप राम, बची राम, रमेश राम, हीरा राम, प्रेम राम, सत्यप्रकाश, जवाहर सिंह बिष्ट, नंदन राम, मन मनोहर राम, घनश्याम, नवीन राम, कृष्ण राम, हरीश राम, बसंती आर्या, सरोजनी, केशवी, भवानी आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि शिल्पकारों को मुख्यधारा में लाने के लिए खुशी राम द्वारा जनेऊ संस्कार सहित कई महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान चलाए गए।