चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक की प्रसूताओं के लिए खुशियों की सवारी सेवा का संचालन हो गया है। इससे गर्भवतियों को काफी रहा मिलेगी। पिछले 11 माह से खुशियों की सवारी सेवा बंद होने से प्रसूताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों को जच्चा और बच्चा को घर पहुंचाना आसान नहीं हो रहा था। उन्हें जेब ढीली कर प्रसव के बाद घर जाना पड़ रहा है।
पाटी स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने में 25 से अधिक प्रसव होते हैं, लेकिन केंद्र में पिछले 11 माह से खुशियों की सवारी नहीं होने से क्षेत्र के सीमांत वालिक, तल्ला कांडा, मैरोली, रीठासाहिब, भिंगराडा, खेतीखान, देवीधुरा, मूलाकोट, धूनाघाट आदि क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं निजी खर्च से लोहाघाट, चंपावत सहित बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ती है। अब केंद्र में खुशियों की सवारी का संचालन हो गया है। इससे प्रसूताओं को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा जिले में तीन अन्य खुशियों की सवारी वाहन सेवा मिल रही है। इसमें जिला अस्पताल चंपावत, दो वाहन उप जिला अस्पताल लोहाघाट में संचालित हैं।
-
पाटी स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई खुशीयों की सवारी वाहन का संचालन हो गया है। इससे गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा जिले में तीन अन्य खुशियों की वाहन सेवा संचालित है। - डॉ.देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।