पाटी (चंपावत)। जिले के पाटी ब्लॉक में आठ माह से अधिक समय से खुशियों की सवारी की सेवा बंद हो गई है। इससे गर्भवतियों को अल्ट्रसाउंड कराने के साथ डिलीवरी के बाद घर तक छोड़ने के लिए जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
पाटी स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने में 30 से अधिक प्रसव होते हैं। केंद्र में सीमांत वालिक, तल्ला कांडा, मैरोली, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, खेतीखान, देवीधुरा, मूलाकोट, धुनाघाट आदि क्षेत्रों से गर्भवतियों को निजी खर्च पर लोहाघाट, चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। पाटी स्वास्थ्य केंद्र में आठ महीने पहले तक सेवा मिलती थी, लेकिन अब सेवा बंद हो गई है। डीपीओ कमल शर्मा ने बताया कि पाटी स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जो वाहन पहले चलाया जाता था, उसका अनुबंध पूरा हो गया है। बताया कि एक व्यक्ति से बात हुई। एक सप्ताह में वाहन का संचालन संचालन की उम्मीद है।