तड़ाग गांव में रस्सों के सहारे मां भगवती का डोला ले जाते श्रद्घालु।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तड़ाग में अष्टमी पर्व पर मां भगवती की देवी रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोरोना महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने की कामना की।
मंगलवार की सुबह से ही गांव के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद गांव के देव प्रांगण में लगी देव गद्दी में डांगरों ने लोगों के कष्टों का निवारण किया। इसके बाद गांव के विभिन्न मार्गों से मां के जयकारों के बीच देवी रथ को मां भगवती मंदिर ले जाया गया। रथ में सवार भगवती के धामी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महिलाएं रथ यात्रा के पीछे खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़ आदि गीतों को गाते हुए चल रही थी। पंडित पप्पू चौबे ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। देवडांगर शेर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम सिंह, महासिंह, मोहन सिंह ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान नेहा बोहरा, जगदीश सिंह, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, कमल सिंह, भूपाल सिंह, राकेश सिंह, दीवान सिंह, दीपक सिंह, निर्मल सिंह, प्रकाश सिंह, श्याम सिंह, होशियार सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।