फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खटीमा का यू-ट्यूबर चरस तस्करी में गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रीठासाहिब पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में खटीमा के यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुडम चौकी के पास चेकिंग के दौरान हाथीखाना वार्ड पांच खटीमा निवासी लव अग्रवाल को 410 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। लव अग्रवाल ने बताया कि वह चरस का आदी है। पहाड़ों से चरस इकट्ठा कर खटीमा गोटिया निवासी युवक के लिए ले जाता है। इसके बदले में वह उसे चरस और पैसे भी देता है।
विज्ञापन

थाना रीठा साहिब में आरोपी यू-ट्यूबर के खिलाफ 20, 24 धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। अभियुक्त को रिमांड के लिए न्यायालय पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें