फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा ने जीता प्रतिभा खोज क्रिकेट का मैच

Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ प्रतिभा खोज क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से आयोजित प्रतिभा खोज अंतरविद्यालयी अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिक्षा भारती स्कूल खटीमा ने जीता। शिक्षा भारती खटीमा ने विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल टनकपुर को पांच विकेट से हराया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र सिंह रावत राजू ने विजेता और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दीपक सिंह विट्ठल ने उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए।  
विज्ञापन


 विवेकानंद स्कूल टनकपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 105 रन बनाए।  शिक्षा भारती स्कूल खटीमा ने पांच विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। मैच के निर्णायक लक्ष्मण चंद लक्की और अरुण परगांई थे।

स्कोरर की जिम्मेदारी राजू बोहरा और शेखर जोशी ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल कुलदीप ने सुनाया। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। आयोजन में स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के जिला समन्वयक दीपक सेठी, कलस्टर कोआर्डिनेटर दीपक पचौली, अजीत सिंह, नितिन भारती, विकास सिंह, अंकित शुक्ला, लोकेश मौनी, सोनू बोहरा, गौतम सिंह, ऋषि जोशी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता आदि ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें