फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा पीजी कॉलेज कबड्डी चैंपियन बना

Thu, 02 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयी कबडडी प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं विश्व विद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में खटीमा पीजी कॉलेज विजेता रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खटीमा पीजी कॉलेज ने एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी को पराजित किया।  
विज्ञापन


 डिग्री कालेज में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मुकाबले में खटीमा और हल्द्वानी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें  खटीमा ने एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी को 36-25 से करारी शिकस्त दी। निर्णायक राजेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, मनमोहन, आनंद सिंह, और डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी निर्णायक थे। 
्र
समापन में मेजबान कॉलेज प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी और मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा.नागेंद्र शर्मा ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ.तौफिक अहमद के संचालन में हुई प्रतियोगिता में डा.धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.जगदीश जोशी, देवेंद्र राय (मेडी), डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.विद्या कुमारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें