फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम विभाग के खिलाफ धारचूला के व्यापारी सड़कों पर

Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
धारचूला में कस्टम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जीएसटी लागू होने के बाद कस्टम विभाग की मनमानी से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को आधे दिन तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे और नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि यदि तीन दिन के भीतर कस्टम अधिकारी का तबादला नहीं किया गया तो सीमांत में विरोध प्रदर्शन तेज हो जाएंगे।      
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का आरोप है कि अभी जीएसटी के दिशा निर्देश लागू नहीं हो पाए हैं और सभी व्यापारी पंजीकरण भी नहीं करा पाए हैं लेकिन कस्टम अधिकारी व्यापारियों को परेशान करने पर तुले हैं। नेपाल से घरेलू सामान खरीदने को आ रहे लोगों से भी टैक्स वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इस समस्या का समाधान करने के लिए यहां पहुंचे अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर की ओर से बनाई गई व्यवस्था को कस्टम के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। एडीएम की बैठक लेने के बाद व्यापारियों का उत्पीड़न ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि कस्टम अधिकारी के व्यवहार से धारचूला की छवि खराब हो रही है। ऐसे अधिकारी को यहां से हटाना बेहद जरूरी हो गया है।


प्रदर्शन के दौरान ही तय किया गया कि मंगलवार को नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण बंद रहेंगे और व्यापारी अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर धरना देंगे। उपजिलाधिकारी आरके पांडे ने कहा कि व्यापारियों के असंतोष की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। कस्टम अधिकारी डीएस शुक्ला ने व्यापारियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि विभाग सारे काम नियमों के अनुसार ही कर रहा है।  प्रदर्शन में व्यापारी नेता प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, हरीश गुंज्याल, अब्दुल कलाम, जगदेव डोगरा, भीम सिंह रावत, प्रकाश वर्मा, नेत्र सिंह कुटियाल, लक्ष्मी परमार, मोहनी देवी, श्याम चंद्र खर्कवाल, लक्ष्मण कौशल, वीरेंद्र नबियाल, वीरेंद्र नपलच्याल, हर सिंह कार्की, हसन कुरैशी, रूप सिंह दानू, सुरेंद्र खड़ायत आदि थे।
विज्ञापन


    
व्यापारियों की एकता बेमिसाल      
धारचूला। धारचूला में व्यापारियों की एकता बेमिसाल रही है। इससे पहले भी जितने जनमुद्दों को लेकर यहां के व्यापारियों ने आंदोलन किया उस समय बड़ी एकता सामने आई थी। सोमवार को हालांकि आधे दिन के लिए बंद का आह्वान किया गया था लेकिन सुबह कोई भी दुकान नहीं खुली। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का कहना है कि जो मुद्दा पकड़ लिया है उसे मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।

जिला इकाई आंदोलन के समर्थन में
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने कहा है कि धारचूला के व्यापारियों को जिला इकाई पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी की मनमानी को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो इस मुद्दे पर जिला बंद का आह्वान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें