फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया के पांच खनन पट्टे 2 करोड़ 18 लाख 65 हजार में हुए नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लधिया में दियूरी क्षेत्र के पांच खनन पट्टों की नीलामी से 2 करोड़ 18 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला है। बृहस्पतिवार को तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, खनन अधिकारी लेखराज लेघा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत प्रशासन ने ग्राम दियूरी क्षेत्र में लधिया नदी से आरबीएस के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को खुली नीलामी की। मोस्टा के लाट नंबर दो में 42 हजार घन मीटर खनिज निकासी का ठेका टनकपुर के योगेंद्र सिंह ज्याल योगी के नाम 32.80 लाख में, रियासी बनगांव में 60 घन मीटर खनिज निकासी का ठेका टनकपुर के तरुण पंत के नाम 46.50 लाख में, मोस्टा ला नंबर एक में 60 हजार घनमीटर खनिज निकासी का ठेका लोहाघाट के संजय सिंह के नाम 46.55 लाख में, रियारी बनगांव में 36 हजार घन मीटर खनिज निकासी का ठेका टनकपुर के हयात सिंह के नाम 28.10 लाख में और तोक सीम, रियासी बनगांव लाट संख्या तीन में 1.20 लाख घन मीटर खनिज निकासी का ठेका 92.80 लाख में टनकपुर के मुनीष कुमार के नाम छूटा है। नीलामी के एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें