चंपावत जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का ट्रायल लेते चिकित्सक।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में कोविड-19 की महामारी से लड़ना अब और आसान होगा। कोरोना पॉजिटिव की पहचान के लिए सैैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल नहीं भेजने होंगे। सोमवार से कोरोना परीक्षण की सुविधा चंपावत में मिलने लगेगी। परीक्षण करने वाली ट्रूनेट मशीन जिला अस्पताल में लगा दी1 गई है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि शनिवार को देहरादून से आए इंजीनियर अजय शर्मा ने इस मशीन को इस्टॉल कर दिया है। डॉ. मनीष बिष्ट का कहना है कि ट्रूनेट मशीन के परीक्षण की शुद्धता ठीक है। इस कारण यहां हुए परीक्षणों को अब दूसरी जगह सत्यापित नहीं करना होगा। मशीन के इस्टॉलेशन के मौके पर लैब तकननीशियन उमेद बसेरा, मनोज मेहता आदि मौजूद थे। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मिली ट्रूनेट मशीन के लगने से परीक्षण की सुविधा चंपावत में ही मिलेगी। मशीन शुरू होने से कोरोना परीक्षण में तेजी आएगी। बता दें कि पौने तीन लाख की आबादी वाले चंपावत जिले मेें 26 जून तक 1119 सैंपल लिए जा सके थे। --::: ये है ट्रूनेट मशीन की खासियत : *एक घंटे में दो सैंपलों के परीक्षण हो सकेंगे। *एक दिन मेें ही मिलेगी रिपोर्ट। *परीक्षण के लिए सैंपल हल्द्वानी नहीं भेजने होंगे।