फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को बनबसा बार्डर से 4042 प्रवासी पहुंचे भारत नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन में नेपाल और भारत में फंसे प्रवासी नागरिकों को बारिश में भी शनिवार को स्वदेश लाने का क्रम जारी रहा। चंपावत के डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह की देखरेख में बार्डर से दोनो ओर के प्रवासी नागरिकों को उनके मुल्क पहुंचाया गया। शनिवार को बनबसा से 3784 प्रवासी नेपाली अपने वतन लौट, जबकि नेपाल से 258 प्रवासी भारतीयों ने अपनी मातृभूमि पर कदम रखा। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग, सुरक्षा बलों के अलावा खुफिया तंत्रों के लोग मौजूद रहे। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को भी प्रात: छह से दस बजे तक के लिए ही भारत नेपाल सीमा केवल लॉकडाउन में फंसे प्रवासी नागरिकों को वतन भेजने को खोली गई। इस दौरान नेपाली प्रशासन के लोग भी अपनी ओर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें