फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुमाली का गांठ रियूड़ी लखनऊ की...

Sat, 03 Nov 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव खालगढा में ईश वंदना प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोहाघाट विकासखंड के खालगढ़ में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ और रीठा साहिब से आए सांस्कृतिक दलों ने ‘रूमाली का गांठ रियूड़ी लखनऊ की’, ‘नीमा छोरी रे’, ‘चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर में’ गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ  किया। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी।  
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और दीपक जोशी, संजय पांडेय के संचालन में पिथौरागढ़ से चंचल रावत के नेतृत्व में आई चंचल रावत एंड पार्टी के कलाकारों ने ‘दैण होया खोली का गणेशा हो’ वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

कलाकारों ने ‘रूमाली का गांठ रियूड़ी लखनऊ की’, ‘नीमा छोरी रे’, ‘लाठी टेकदे बोजो बोकदे लाऊं लाऊं’, ‘चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर में’, ‘मेरी मधुली जा रे ब्यूटी पार्लर में’ और ‘हाय काकड़ी झिले मां, नूण पिसो सिले मां’ आदि गीतों पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने को मजबूर हो गए। सरस्वती कला केंद्र धरसौं से आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अधिकारी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सतीश चिलकोटी, मोहित पांडेय, चांद बोहरा, मदन कलौनी, प्रमोद अधिकारी, शिवराज अधिकारी, कुंवर प्रथोली, मनीष भट्ट मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें