फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान दीप महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Mon, 09 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतीखान के दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। प्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने हूबहू अपने पिता की आवाज में ‘छैला ओ मेरी छबीली, ओ मेरी हेमा मालिनी, आंख तेरी काइ काइ काइ, रसीली हाय हाय हाय’ गीत को स्वर देकर दर्शकों की तालियां बटोरी गई।
विज्ञापन


मोहन पांडेय के नेतृत्व में आंचल कलाकेंद्र के बैनर तले हल्द्वानी से आए कलाकारों ने ‘जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला’ गीत से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इससे पूर्व केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा की ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा कर अपनी ओर से आयोजन समिति को 55 सौ रुपये दिए।

कलाकारों की प्रस्तुति ‘लाली हौंसिया लाली, पधान लाली तीलै धारो बोला’, गढ़वाली गीत ‘नीलिमा नीलिमा, ओ पाकी जाल केला’। प्रदीप की प्रस्तुति ‘लाल मेरी पथ रखियो भला झूले लालन’, नीमा की प्रस्तुति ‘मोहना मोहना मोहना रटी गौ’, गिरीश जोशी ने ‘गोरख्या चेली भागुली’ बोल पर आधारित गीत दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


हास्य कलाकार नरेश डिक्टिया दर्शकों को लोट पोट करते रहे। कमल, जगदीश, किशोर, पवन, राजू, सुनीता, रेनू, मीरा, नीलम ने राजस्थान का काल बेलिया, महाराष्ट्र का लावणी नृत्य, गुजरात का डांडिया, पंजाब का भांगड़ा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अध्यक्षता पुष्कर पुजारी, संचालन रघुराज देउपा, संदीप कलखुड़िया ने किया। एसओ मनोज रतूड़ी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दलबल के साथ मौजूद थे।

 काकड़ गांव में तीन दिनी रामलीला महोत्सव संपन्न हो गया। कार्यक्रम में केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा। महोत्सव के अध्यक्ष ग्राम प्रधान गिरीश सिंह अधिकारी ने अध्यक्षता की। देवभूमि मां शारदे कला समिति अल्मोड़ा के कलाकार तारा पथनी, संजू पथनी, विनय, गिरीश की प्रस्तुति ‘ओ हिमा जाग, कांछ तेरो जलेबी को डाब’ गीत पर दर्शक थिरकने लगे।

टीम लीडर गोपाल सिंह चम्याल के साथियों ने ‘ओ नंदा सुनंदा तू दैंण है जाये’ गीत के माध्यम से सभी की खुशहाली की कामना की गई। कलाकारों की प्रस्तुति ‘हीरा समदिणी’ गीत भी बेहद सराहा गया। महोत्सव के सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी ने ‘हाथ में चूड़ी नौ नौ छन, थोल तेरा मौन छन’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

 आयोजन समिति के प्रह्लाद सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह, पीएस अधिकारी, खहम सिंह, प्रकाश सिंह ने कहा कि पहले ही प्रयास में महोत्सव सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें