फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया नाहीं मेरो बस को...

विज्ञापन
चंपावत में कलश संगीत कला समिति की बैठकी होली में शामिल होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कलश संगीत कला समिति की ओर से हिमेश कलखुड़िया के आवास में बैठकी होली हुई। देर रात तक चली महफिल में विभिन्न रागों में होल्यारों ने होलियों का गायन किया गया। बैठकी होली का शुभारंभ गिरीश पंत ने राग काफी में रंग रंगीला बाना गीत से किया। इसके बाद दिनेश बिष्ट ने राग काफी में पिया तो मानत नाहीं की शानदार प्रस्तुति दी। शांति जोशी ने राग जंगला में जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया और संजय जोशी ने राग पीलू में होरी को खिलाड़ी ऐसो की प्रस्तुति दी। आयोजक हिमेश कलखुड़िया ने राग बिहाग कन्हैया नाहीं मेरे बस को... गाया। इसके अलावा मानस पंत, आयुष भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट ने भी गीत प्रस्तुत किए। वहां आशुतोष, राजन बोहरा, सार्थक जोशी, संजय जोशी, जीवन कलखुड़िया, हेम खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें