फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बड़ी दूर नगरी कैसे आऊं मैं कन्हैया तेरी गोकुल नगरी...

Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के छमनियां में महिलाओं की बैठकी होली हुई। इसमें विभिन्न राग एवं फागों में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई।
विज्ञापन

गोविंद चतुर्वेदी के निवास पर पुरोहित दीपक पांडेय ने दीप जलाकर होली का शुभारंभ किया। महिलाओं ने गोदी में उठा लो मेरी मां गजानन छोटे हैं सामूहिक गणपति वंदना की।
हरिप्रिया चतुर्वेदी ने सबको मुबारक होली फागुन ऋतु शुभ फल देली और गीता ओली ने वृंदावन धाम अपार, जपे जा राधे राधे और सुशीला पंत ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे गणराज आए हैं और गीता चतुर्वेदी ने बदरिया बरसे श्याम नहीं आए घनश्याम नहीं आए का गायन किया।
विज्ञापन

इनके अलावा सुनीता देवी बड़ी दूर नगरी कैसे आऊं मैं कन्हैया तेरी गोकुल नगरी और मानसी चतुर्वेदी ने लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा और कमला भट्ट ने भोले नाथ से निराला कोई और नहीं आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हीरादेवी, बसंती चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, हीरा देवी, हीरा चतुर्वेदी, देवकी देवी, सुनीता चतुर्वेदी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें