फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कमलेख की लक्ष्मी सिलाई कर गढ़ रहीं आत्मनिर्भता की कहानी

Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी, उद्यमी। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के कमलेख गांव की लक्ष्मी देवी सिलाई कर आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही हैं। अपने इस व्यवसाय से वह हर महीने 15 हजार से ज्यादा कमा रही हैं।
विज्ञापन

अंजनी स्वयं सहायता समूह की सदस्य लक्ष्मी ने ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़कर सिलाई कारोबार शुरू किया। सबसे पहले ग्रामोत्थान परियोजना की टीम ने उनका भौतिक सत्यापन कर जरूरी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये दिए गए। मानक के अनुसार मूल राशि का 30 प्रतिशत 30 हजार रुपये दिए गए। 50 हजार का ऋण उन्हें बैंक से दिया गया। 20 हजार रुपये उन्होंने अंशदान के रूप में स्वयं लगाए।
इसके बाद उन्होंने अपने उद्यम को विस्तारित किया और पारंपरिक, आधुनिक ड्रेस भी सिलने लगीं। अब उनके पास गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी कपड़े सिलने के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। घर के कार्यों और अपने लघु उद्यम में तालमेल बैठाकर लक्ष्मी देवी वर्तमान में प्रति माह 15 हजार रुपये से ज्यादा कमा रही हैं।
विज्ञापन

कोट
ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। अन्य महिलाएं भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मर्निभर बन सकती हैं। - डॉ. जीएस खाती, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें