फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान में कमल और रोहित ने मारी बाजी 

Tue, 12 Dec 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जिला स्तरीय सपनों की उड़ान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान के तहत सपनों की उड़ान एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बखूबी अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अंतर्गत हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कमल और रोहित ने बाजी मारी। इस मौके पर छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के साथ उसे रंगमंच में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान करेगा। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीडीओ एसएस बिष्ट, अंशुल बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, हरेंद्र साह आदि ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों और विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कमल भट्ट, अंकित जोशी, आरोही, जूनियर वर्ग में रोहित भट्ट, शंकर दत्त, लोकेश पहले तीन स्थानों पर रहे। कविता पाठ में निकिता जोशी, संगीता, विनय जोशी, पेंटिग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आयुष कुमार, भावना महर, शाहनवाज खातून ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


लोकनृत्य में डुंगरासेठी पहले, नौमाना दूसरे और बिसारी स्कूल तीसरे स्थान में रहा। मॉडल प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में सूरज जोशी, कमल बिष्ट, मोहित गड़कोटी, प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में निकिता जोशी, अंकिता जोशी, मनीष जोशी पहले तीन स्थान में रहे। बाल शोध में ललित और पंकज पहले, लोकेश और कपिल दूसरे तथा नीरज और नंदकिशोर तीसरे स्थान में रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें