फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यूसीसी पंजीकरण में अव्वल रही ग्राम पंचायत कालीगूंठ

Tue, 17 Jun 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय की ओर से सबसे अधिक यूसीसी पंजीकरण करने वाली ग्राम पंचायत को पांच लाख की विशेष विकास योजना से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जिले की ग्राम पंचायत कालीगूंठ (पूर्णागिरि) ने जिले में सबसे अधिक पंजीकरण कराकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

15 जून तक कुल 260 की जनसंख्या में से 61 लोगों के यूसीसी आवेदन स्वीकृत हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत गुमोद और ग्राम पंचायत मौराड़ी तीसरे स्थान पर रही। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत कालीगूंठ को पांच लाख की विशेष विकास योजना से सम्मानित किया जाएगा। यह राशि स्थानीय जनहितकारी परियोजनाओं में लगाई जाएगी। डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूसीसी पंजीकरण न केवल एक दायित्व है बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
22 और लोगों ने कराया यूसीसी में पंजीकरण

चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय के निर्देशन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में यूसीसी के तहत पंजीकरण के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत पचपकरिया, मोहनपुर, चौमेल, कमलेख और बनतोली में आयोजित यूसीसी शिविरों में 22 पंजीकरण हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत मोहनपुर में तीन, पचपकरिया में दो, बनतोली में 11, कमलेख में चार और ग्राम पंचायत चौमेल में दो यूसीसी पंजीकरण हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें