फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जरा सोचिए’ शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की

Mon, 28 Aug 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जरा सोचिए फिल्‍म्‍ा की शूटिंग करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के तहत हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर ‘जरा सोचिए’ लघु फिल्म की शूटिंग की गई। इस फिल्म में दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मोबाइल से उनकी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों पर जोरदार कटाक्ष किया जा रहा है।

 राकेश मधुसूदन के निर्देशन और शिक्षक नरेश राय के संयोजन में बनाई जा रही इस शॉर्ट फिल्म के अंतर्गत नगर के शीतला माता मंदिर के आसपास क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की गई। मधुसूदन ने बताया कि इस फिल्म में लोगों को दोपहिया वाहनों के संचालन के समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फिल्म के जरिये उन लोगों पर कटाक्ष किया जा रहा है जो घायलों की सहायता करने के बजाय उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करते हैं। फिल्म में तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एसआई हेमंत सिंह कुलेठी, हरीश प्रसाद ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार घायलों को अस्पताल में पहुंचाने वाले लोगों से पुलिस किसी प्रकार की पूछताछ नहीं करेगी, उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने पर जोर दिया। फिल्म में वीरेंद्र और पंकज दुर्घटना में घायलों का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जीवन मेहता, भैरव राय, प्रकाश राय, राजेश जोशी, त्रिभुवन कोठारी, वीरेंद्र मेहता, दीपक सुतेड़ी, पंकज, प्रदीप देव, सुमित गड़कोटी, रामलाल मेहरा आदि ने अभिनय किया। छायांकन हिमांशु राय ने किया। मधुसूदन ने बताया कि 15 मिनट की इस फिल्म को यू ट्यूब में प्रदर्शित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें