फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दस दिन और होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
टनकपुर गेहूं क्रय केंद्र में किसानों का इंतजार करते श्रमिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में गेहूं की खरीद 31 मई तक चलेगी। पहली जून को ये क्रय केंद्र बंद कर दिए जाएंगे। अब तक जिले के विभिन्न केंद्रों में 1639 क्विंटल और 50 किलो खरीद हुई है। कोरोना महामारी से बचाव के चलते जारी लॉकडाउन से इस बार गेहूं की खरीद पहली अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से शुरू हुई। शुरुआती कुछ दिन किसानों के पंजीकरण में बीत गए। जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने बताया कि टनकपुर और बनबसा के क्रय केंद्रों में अब तक 1639 क्विंटल और 50 किलो गेहूं खरीदे जा सके। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी व सहकारी समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन कर गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक 78 किसानों ने टनकपुर व बनबसा क्रय केंद्र में गेहूं की बिक्री की है। गेहूं की रकम एक हफ्ते से भी कम समय में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। इस बार 1925 रुपये क्विंटल के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल 20 रुपये किसान को दिए जा रहे हैं। इस गेहूं को समिति भारतीय खाद्य निगम के टनकपुर स्थित गोदाम में दे रही है। बता दें कि पिछले वर्ष कुल 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें