फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अब पांच किलोग्राम गेहूं

Thu, 26 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के कार्डधारकों को अब बस पांच किलोग्राम गेहूं मिल रहा है। वहीं उन्हें मिलने वाले चावल की मात्रा पांच से बढ़ाकर दस किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन


राज्य खाद्यान्न योजना के तहत एपीएल कार्डधारकों को हर कार्ड में गेहूं दस किलो के स्थान पर पांच किलो, वहीं चावल की मात्रा पांच से बढ़ाकर दस किलो मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या ने बताया कि गेहूं और चावल के आवंटन में बदलाव की वजह से ये स्थिति पैदा हुई है। गेहूं का कोटा 1100 क्विंटल और चावल का मासिक कोटा 2210 क्विंटल है। एपीएल कार्डधारकों के तहत सिर्फ पांच लाख रुपये सालाना से कम आय वालों को ही राशन दिया जा रहा है। जिले का ये कोटा 22100 कार्ड का है।

ओवर रेट पर बेचा जा रहा गल्ले का राशन!
धरसों के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर ओवर रेट राशन बेचने का आरोप लगा है। चंद्रप्रकाश सहित कई ग्रामीणों ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) का राशन निर्धारित दर से दोगुने राशि में बेचने की तोहमत लगाई है। कहा गया कि 2 रुपये किलो का गेहूं 6 रुपये और 3 रुपये किलो का चावल 6 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। इस संबंध में पूर्ति विभाग से शिकायत की गई है। डीएसओ एसएल आर्या ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें