फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग पर लगा जुर्माना माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। व्यापार मंडल ने दो साल पूर्व पॉलिथीन के प्रयोग पर सात व्यापारियों पर लगाया गया पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी की अगुवाई में व्यापारी नेताओं ने सोमवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती से मुलाकात की। बताया कि वर्ष 2018 में नगर पालिका ने पॉलिथीन के प्रयोग पर शहर के सात व्यापारियों का चालान की पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। पीड़ित व्यापारियों ने मामला क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के समक्ष रखा तो उन्होंने जुर्माना माफ कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब पालिका प्रशासन जुर्माना वसूली के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण वैसे ही व्यापारी कारोबार कम होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एसडीएम ने व्यापारी नेताओं से लिखित मांगपत्र देने पर ही सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें