फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब बनबसा जीजीआईसी में कक्षा छह से संचालित होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लंबे समय से जीजीआईसी में कक्षा छह से कक्षाएं शुरू करने की लोगों की मांग पूरी हो गई है। शासन ने राजकीय कन्या पाठशाला को अब कक्षा छह से संचालित करने का शासनादेश जारी कर दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने दी है।
विज्ञापन


जीजीआईसी कक्षा नौ से संचालित हो रहा था। अभिभावकों और लोगों की लंबे समय से शासन से यहां कक्षा छह से कक्षाएं शुरू करने की मांग थी। लोगों ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन सौंप गुहार लगाई थी। सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने चंपावत के सीईओ कार्यालय को पत्र भेज दिया है। इसमें जीजीआईसी में अब कक्षा छह, सात और आठ की भी कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य समेत नौ प्रवक्ता, सात एलटी, एक प्रवर सहायक, एक कनिष्ठ सहायक, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्तियां करने का भी हवाला दिया गया है।

विद्यार्थी हित में काम कर अभाविप को मजबूत करें

चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 75वें स्थापना वर्ष के तहत जिला पंचायत सभागार में नूतन-पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ। जिला संयोजक कुशाग्र वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने एबीवीपी के संघर्ष का इतिहास बता। विद्यार्थियों के हित में काम करने का संकल्प लिया। प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी ने बताया कि स्थापना के 75वें वर्ष में सप्ताहभर रक्तदान, विचार गोष्ठी, नशामुक्ति रैली आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन



विद्यालय स्तर पर इकाई गठित कर उन्हें मजबूत करने का आह्वान किया गया। परिषद के पुरातन कार्यकर्ता प्रकाश बिनवाल, नंदन तड़ागी, सुनील पुनेठा, गौरव पांडेय, गोविंद प्रसाद, विकास गिरि, पीयूष जोशी, रघुराज ने अनुभव साझा किए। सभी ने संगठन की मजबूती के लिए विद्यालय स्तर पर इकाइयों के गठन, महाविद्यालयों में नवागत विद्यार्थियों से संपर्क, रचनात्मक कार्यक्रम कराने के सुझाव दिए। वहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सक्टा, सागर मौनी, छात्रसंघ सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, लोहाघाट के छात्रसंघ संयुक्त सचिव गौरव, ऋतिक ढेक, आयुष महर, मनीष चौधरी, आशीष चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें