फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ती, झूमाधुरी, हरखेड़ा के जंगल जले

विज्ञापन
लोहाघाट में फोर्ती के जंगल में लगी आग बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन पंचायत फोर्ती, झूमाधुरी और हरखेड़ा के जंगलों में आग लगने से करीब दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में अनमोल वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से जंगल की आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को वन पंचायत फोर्ती में मायावती आश्रम रोड के जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के निर्देशन में फायर टीम मौके की ओर रवाना हो गई। फायर टीम, वन विभाग एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से शीघ्र आग पर काबू पाया जा सका। देर शाम लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ हरखेड़ा के जंगल जल गए। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा के साथ मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
फायर, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों से पीट-पीटकर आग बुझाई। पुलिस टीम में पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी एसओ अनुराग सिंह, फायर कर्मी भूपेंद्र सिंह, चंचल सिंह, भरत सिंह बोहरा, सलामत जान आदि थे। उधर, झूमाधुरी के जंगल में लगी आग आईटीबीपी के आवासीय परिसर के पास तक पहुंच गई। हिमवीरों ने टैंकर से पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें