भारत-नेपाल की संवेदनशील सीमा पर सतर्कता बरतने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रविवार को एसएसबी और नेपाल आर्म पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने सीमा पर चौकसी के तहत संयुक्त पेट्रोलिंग की।
28 जनवरी को एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना की अध्यक्षता में हुई दोनों देशों की बैठक में सीमा पर चौकसी रखने और संयुक्त पेट्रोलिंग का निर्णय लिया था। इसी के तहत भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र पर पिलर संख्या 805/8ए से 809/5ए तक सघन पेट्रोलिंग की। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर आवागमन करने वालों से पूछताछ की। साथ ही ग्रामीणों से संदिग्धों और अनजान व्यक्तियों के संबंध में जानकारी हासिल की। एसएसबी 57वीं वाहिनी ए कंपनी के एएसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग में एचसी रिशु मेहरा, मनोज पाठक, एनडी नायक, रामप्पा हैसेनाक, प्रमोद कुमार, के मनीकंडन सोलंकी, उमेश, अरुण प्रताप, ददन कुमार राजक के अलावा नेपाल एपीएफ के एचसी भैरव नाथ, एसआई चंद्र देव भट्ट, एसएचसी जनक चंद और नरबहादुर बोहरा, मणीराज अधिकारी, दीपक साउंद, कांस्टेबल केशव बिष्ट आदि शामिल थे।
प्रभारी कमांडर एसआई पूनम सुरीन ने बताया कमांडेंट राना और नेपाल एपीएफ अधिकारियों के निर्देश पर सीमा पर सुरक्षा के साथ शांति बनाए रखने को समय-समय पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जाएगी।