लोहाघाट पहुंचे यूपी सरकार के संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार यादव का स्वागत करते डायट के प
लोहाघाट (चंपावत)। यूपी सरकार के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं डायट बीसलपुर, पीलीभीत के प्राचार्य महेंद्र कुमार यादव ने डायट लोहाघाट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डायट में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारियां ली।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. एलएस यादव के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं के साथ कॅरिअर विकास, शिक्षण विधियों और वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यानुभव विभाग, शैक्षिक उत्कृष्टता केंद्र, पुस्तकालय, मल्टीपरपज हॉल, बाल वाटिका संसाधन कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और डायट लोहाघाट में संचालित नवाचारों की सराहना की।
निदेशक यादव ने निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल से दूरभाष पर संवाद कर डायट लोहाघाट के कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी। संचालन प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एलएस यादव, डॉ. कमल गहतोड़ी, डॉ. अनिल मिश्र, मनोज भाकुनी, अखिलेश श्रीवास्तव, नवीन ओली आदि ने मौजूद रहे।