फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राजमार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक के एक पैर की हड्डी टूट गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अगर बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो सिर पर चोट से जानलेवा हादसा हो सकता था। पुलिस ने हादसे में लिप्त कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

शहर के अंबेडकर नगर कालोनी निवासी वेदप्रकाश (40) पुत्र शिवदयाल रविवार की दोपहर बाइक पर बनबसा की ओर से आ रहा था। उसने विचई गांव के पास मनिहारगोठ तिराहे की ओर अचानक बाइक मोड़ी तो टनकपुर से बनबसा की ओर जा रही आईटेन कार (यूके 04 वाई/7649) की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक वेदप्रकाश के अचानक मुड़ने पर कार चालक ने ब्रेक मारा और कार रपटते हुए बाइक से जा टकराई। बताया गया कि वेदप्रकाश ने हेलमेट पहना था, वर्ना सिर पर गंभीर चोट लगने से जानलेवा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवान राहुल सिंह राणा ने 108 वाहन की मदद से घायल वेदप्रकाश को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि वेदप्रकाश के बांये पैर की हड्डी टूटने से उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने वेदप्रकाश के परिजनों को सूचित कर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भिजवाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें