चंपावत जिला सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने सोमवार को जिला सभागार में जिला योजना की समीक्षा की। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में विभागों की ओर से जो भी कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उसमें सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य 31 मार्च से पूर्व पूर्ण हो जाएं।
उन्होंने लोनिवि की ओर से कम राशि खर्च करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ईई निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए समय समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि जो पेयजल योजना इस वर्ष पूर्ण हो रही है उन्हीं के लिए राशि की मांग करें, उन्हें राशि अवमुक्त कर दी जाएगी। पेयजल निगम के ईई ने बताया कि विभिन्न निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को इसी वर्ष पूर्ण किया जा रहा है। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और सोच पोर्टल की समीक्षा करते हुए दोनों पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण करने को कहा। बैठक में पीडी हेमंती गुंज्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, ईई पीएमजीएसवाई एपी जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।