चंपावत जिला अस्पताल में पीएमएस से मुलाकात करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन की तैनाती होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने लगी हैं। अब इमरजेंसी में भी यह सुविधाएं मिलने लगी हैं।
इसके बावजूद सर्जन और गायनेकोलॉजिस्ट को वांछित सहयोग और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका पता चलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा और नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी से मुलाकात कर दोनों को हरसंभव मदद का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर में सर्जन को कार्यकुशल स्टाफ नहीं मिल पा रहा है, जिस वजह से उन्हें काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। पीएमएस ने हरसंभव सहयोग जुटाकर अस्पताल की सुविधाएं सुधारने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, लोकेश पुनेठा आदि रहे।