फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते नहीं होगा रात्रि जागरण और देवरथ यात्राओं का आयोजन

विज्ञापन
लोहाघाट के झूमाधुरी मेले के लिए आयोजित बैठक में समिति के लोगों को निर्देश देते एसओ मनीष खत्री। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी और राइकोट कुंवर, राइकोट महर गांवों में प्रसिद्ध झूमाधुरी मेले होते हैं। इनके आयोजन के लिए एसओ मनीष खत्री ने सोमवार को लोहाघाट थाने में झूमाधुरी मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई। उनसे मेले की तैयारी पर चर्चा की। एसओ ने कोरोना के चलते जारी सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी। इसका पालन करने के लिए आयोजकों को किसी भी प्रकार का मेला आयोजित न करने और मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न जुटाने को कहा। एसओ ने बताया कि पुलिस गांव में जाकर लोगों को इन नियमों की जानकारी देगी। महोत्सव समिति के संरक्षक बाबा आदित्य दास आदि ने बताया कि समिति ने कोरोना के चलते पहले ही मेला स्थगित कर दिया गया था। इस बार रात्रि जागरण भी स्थगित कर दिया है। 26 अगस्त को अष्टमी के दिन पाटन पाटनी, राइकोट गांवों से डोला नहीं निकलेगा। देवडांगर मंदिर जाकर पैदल परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें