लोहाघाट पाटन पाटनी के झूमा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
- फोटो : LOHAGHAT
शहर के समीप पाटन-पाटनी में मंगलवार को चार दिवसीय झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन अवसर पर महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली जिसमें पाटन पाटनी, राईकोट महर, राईकोट कुंवर की महिलाएं शामिल हुईं। छह सितंबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती और मां महाकाली की शोभायात्रा होगी।
पाटन पाटनी, राईकोट कुंवर और महर गांव के लोगों के सहयोग से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर किया। विधायक ने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। रमेश पाटनी की अध्यक्षता और जगदीश पाटनी के संचालन में अल्पाइन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छोलिया नृत्य सहित कई मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा बाहर से आने वाली टीमों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पीएस मेहता रहे। महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने विधायक समेत सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, गंगा पाटनी, राजेंद्र पाटनी, धन सिंह पाटनी, मोहन विश्वकर्मा, हरीश सिंह, गिरीश कुंवर, शिवराज सिंह, भगवान बिष्ट आदि शामिल रहे।
पाटन के झूमाधूरी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT
पाटन-पाटनी के नंदाष्ठमी झूमा महोत्सव का शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।- फोटो : LOHAGHAT