फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झनकारो झनकारो गोरी प्यारो लागे है तेरे झनकारो...

Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में डीएम, एडीएम, विभागों के अधिकारी और पत्रकार ने भक्ति रस, पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम की शुरूआत डीएम मनीष कुमार ने की। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, विश्वास, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन और मीडिया के मध्य स्वस्थ समन्वय सूचनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विज्ञापन


एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं। पारस्परिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्य संबंधों में और अधिक सामंजस्य स्थापित करते हैं। कार्यक्रम में मौजदू सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर संगत में कुमाऊंनी खड़ी होली का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान झनकारो झनकारो गोरी प्यारो लागे है तेरे झनकारो, चा को होटल आदि गीतों पर सभी जमकर थिरके। वहां बीडीओ अशोक अधिकारी, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत, अधिशासी अधिकारी पालिका भरत त्रिपाठी, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, सूचना विभाग से आशा गोस्वामी, गीता महर आदि मौजूद रहे।



डीएम ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

डीएम मनीष कुमार ने जिले के समस्त नागरिकों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा होली आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और समरसता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें सभी भेदभावों को भुलाकर सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। प्रशासन और आमजन के समन्वित प्रयासों से ही जिले को आदर्श, प्रगतिशील, स्वच्छ और सुव्यवस्थित जनपद की परिकल्पना के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें