लोहाघाट के झूमाधुरी में भागवत कथा का वाचन करते बाबा आदित्यदास।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी की पहाड़ी में स्थित मां झूमाधुरी मंदिर में चल रही श्रीमद्देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में श्रद्धालुओं की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है।
पाटन पाटनी, सुंई, बिशुंग, गलचौड़ा, गल्लागांव, तड़ाग, बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत, खेतीखान आदि स्थानों से श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कोराना महामारी को देखते हुए आयोजकों की ओर से मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कर शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कथा के मुख्य आयोजक और व्यास ललित प्रसाद पांडेय बाबा आदित्यदास, पं. परमानंद पंत, पं.विनोद पांडेय, पं.दीपक तिवारी, पं.नरेश गहतोड़ी की ओर से नित्य महामृत्युंजय, गायत्री मंत्र आदि का जाप किया जा रहा है। आयोजक बाबा आदित्य ने बताया कि क्षेत्र और जगत कल्याण के लिए की जा रही भागवत कथा में लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं।