फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में गड्ढे में फंसी जीप, हादसा होते-होत बचा

Thu, 12 Jul 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
पाटी में निजी मोबाइल कंपनियों द्वारा खोदे गए गड्ढे में धंसी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाटी क्षेत्र में एक निजी मोबाइल कंपनी केबल बिछाने के लिए मनमाने तरीके से गड्ढों को खोद रही है। गड्ढों का सही भरान नहीं होने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। बुधवार को एक वाहन (यूके 04/ सीबी 1953) गड्ढे में धंस गया। वाहन को निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पाटी क्षेत्र में एक निजी कंपनी सड़क किनारे केबल बिछाने का काम कर रही है। इसके लिए डेढ़ मीटर गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। कई जगह केबल बिछाने के बाद गड्ढों को सही तरीके से बंद किया गया है। इससे न केवल वाहनों के पहिए धंस रहे हैं, बल्कि लोगों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से कंपनी के कार्यों की जांच कर गड्ढों का सही तरीके से भरान कराने की मांग की है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें