चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में अमोड़ी-स्वांला के बीच खराब जीप बीच सड़क में खड़ी हो गई। बीच मार्ग में जीप के खराब होने से कुछ देर तक आवाजाही बाधित रही। बाद में जीप को किसी तरह किनारे कर आवागमन शुरू किया जा सका। बोलेरो जीप (यूके 03/0669) मंगलवार को नानकमत्ता से रीठा साहिब जा रही थी।
दोपहर करीब 12:35 बजे अमोड़ी-स्वांला के पास यह जीप अचानक खराब हो गई। जीप में आठ लोग सवार थे। एक उपकरण के टूटने से जीप बीच रास्ते में खड़ी हो गई। करीब आधा घंटे तक आवाजाही बाधित रही। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जीप को भारी मशक्कत के बाद वहां से हटाने पर ही यातायात बहाल हो सका।