फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के छिलकाछीना में जीप खाई में लुढ़की, चालक की मौत, जीप के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
पाटी जीप हादसे के घायल को मशक्कत के साथ सड़क पर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी से करीब डेढ़ किमी दूर छिलकाछीना के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रांतीय रक्षक दल के एक जवान सहित चार लोग घायल हो गए। जीप में सवार सभी लोग स्थानीय थे। बुरी तरह से चोटिल तीन यात्रियों को पाटी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की वजह सवारी लेने के लिए जीप को बैक करने में संतुलन बिगड़ना बताया गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे पाटी से थुवामौनी जा रही टाटा सूमो जीप (यूके 03 टीए/ 0642) पाटी से डेढ़ किमी दूर छिलकाछीना में करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा समाई। जीप के परखचे उड़ गए। जीप चला रहे जीप स्वामी दीपक कुमार (30) पुत्र नारायण राम निवासी थुवामौनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को खाई से सड़क तक लाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रस्से के सहारे घायलों को करीब एक घंटे में खाई से निकाला जा सका। सभी घायलों को आपात सेवा 108 एंबुलेंस से पाटी अस्पताल लाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीआरडी जवान गोपाल राम (40) पुत्र दिलीप राम निवासी चौड़ाकोट, कल्याण सिंह (30) पुत्र दीवान सिंह और विजय सिंह मौनी (52) पुत्र देवेंद्र सिंह दोनों थुवामौनी निवासी को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चौथे घायल मदन राम (52) पुत्र देवराम निवासी थुवामौनी का पाटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. हिमांशु, डॉ. राकेश, फार्मेसिस्ट प्रकाश कठायत ने सभी घायलों का इलाज किया। थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि पंचनामे के बाद बृहस्पतिवार को शव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 03 सीपीटी 10पी से 17पी तक (एक फाइल फोटो)
खाई से घायलों को निकालने में इन लोगों ने की मदद :
स्थानीय लोग : नवीन चंद्र गहतोड़ी, प्रकाश मौनी, प्रताप राम प्रभात मौनी, अनिल, उत्तम, पप्पू, पंकज, गिरधर राम, राजेंद्र बोहरा, हरीश मौनी, संजय मौनी, चंदन अधिकारी, ललित पाटनी आदि।
पुलिस और होमगार्ड्स की टीम : दरोगा चंद्र सिंह रावत, खीम सिंह, आसिफ अंसारी, हरीश सिंह, अनिल कुमार।
लगातार दूसरे दिन हुई दुर्घटना
चंपावत जिले में दो दिन में ये लगातार दूसरी सड़क दुर्घटना है। पाटी के छिलकाछीना की सड़क दुर्घटना से ठीक एक दिन पहले मंगलवार रात को टनकपुर तहसील में टनकपुर-बनबसा सड़क पर बिचाई के पास एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें कार चला रहे धूरा सहकारी समिति के सचिव अमित कुमार वर्मा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें